उत्तर प्रदेश: ट्रेन की चपेट में आने से चार गैंगमैन की मौत
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को संडीला और उमरतली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को संडीला और उमरतली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. उत्तर रेलवे के सूत्रों के मुताबिक चार गैंगमैन संडीला और उमरतली स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर ड्रिलिंग का काम कर रहे थे.
तभी वे वहां से गुजर रही कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. सूत्रों के मुताबिक गैंगमेन बिना किसी पूर्व सूचना के काम कर रहे थे, इसी वजह से यह हादसा हुआ. बहरहाल, सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं.
इस बीच, हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मरने वाले गैंगमेन में कौशल (32), राजेश (35), रामस्वरूप (45) तथा राजेंद्र (42) शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2018 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

