मुंबई में भारी बारिश, रेल-सड़क और हवाई यातायात प्रभावित
मुंबई और इसके बाहरी इलाकों में रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश की वजह से ट्रेनों के परिचालन में विलंब हुआ और सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी रहीं
मुंबई और इसके बाहरी इलाकों में रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश की वजह से ट्रेनों के परिचालन में विलंब हुआ और सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी रहीं.एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली कई लोकल ट्रेनें (Local Train) रद्द कर दी गयी या गंतव्य स्थान से पहले ही उनका परिचालन रोक दिया गया क्योंकि पश्चिमी लाइन की मरीन लाइन्स स्टेशन पर कार्य के लिए लगाया गया बांस का अस्थायी ढांचा तार के ऊपर गिर गया.
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 91 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. विभाग ने शहर में और अधिक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है और मराठवाड़ा तथा विदर्भ के सूखे क्षेत्र में भी बारिश की संभावना जतायी है. यह भी पढ़े: मुंबई बारिश लाइव अपडेट: अंधेरी ब्रिज हादसे में 5 घायल, जानिए पल-पल की अपडेट
लगातार हो रही बारिश की वजह से दक्षिण मुंबई और बांद्रा-कुर्ला परिसर में वाहनों की रफ्तार कम रही। इस क्षेत्र में कई कॉर्पोरेट हाउस और निजी कंपनियों के कार्यालय हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2019 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

