Coronavirus: महाराष्ट्र पुलिस में COVID-19 के चपेट में अबतक 8,232 कर्मचारी आए, 93 की मौत, 6,314 हुए रिकवर

देश में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते नए मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. देश में इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में अबतक इस जानलेवा महामारी के चपेट में आने से 13 हजार 1 सौ 32 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र पुलिस (Photo Credits: File Photo)

मुंबई: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दिन प्रतिदिन बढ़ते नए मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. देश में इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. महाराष्ट्र में अबतक इस जानलेवा महामारी के चपेट में आने से 13 हजार 1 सौ 32 लोगों की मौत हुई है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राज्य में लोगों की सुरक्षा में लगे महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) के अबतक 8 हजार 2 सौ 32 कर्मचारी इस महामारी के चपेट में आए हैं. इनमें से 6 हजार 3 सौ 14 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 93 लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र पुलिस में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या मौजूदा समय में 1 हजार 8 सौ 25 है.

बात करें महाराष्ट्र के बारे में तो राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या मौजूदा समय में 1 लाख 44 हजार 18 है. इसके अलावा राज्य में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 13 हजार 1 सौ 32 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से 1 लाख 99 हजार 9 सौ 67 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस को सूंघ सकते हैं कुत्ते, जर्मन अध्ययन में खुलासा- प्रशिक्षण के बाद गंध से कोविड-19 मरीज की पहचान करने में सक्षम

वहीं बात करें देश के बारे में तो कोरोना वायरस संक्रमण का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है. शनिवार को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 7 सौ 57 मौतें हुईं और सर्वाधिक 48 हजार 9 सौ 16 नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में देश में कोरोना महामारी के कुल 13 लाख 36 हजार 8 सौ 61 मरीज हो गए है और 31 हजार 3 सौ 58 लोगों की मौत हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 56 हजार 71 है, वहीं अब तक ठीक होने के बाद 8 लाख 49 हजार 4 सौ 31 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है. कोविड-19 रोगियों का यह रिकवरी दर, आज बढ़कर 63.54% तक पहुंच चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)