Tomato Price Hike: टमाटर के दाम में भारी उछाल, 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचेगा रेट; अन्य सब्जियां भी महंगी
टमाटर की कीमत में पिछले एक हफ्ते में काफी तेजी आई है, यह कीमत कुछ ही दिनों में और बढ़ सकती है. द हिंदू की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि आपूर्ति में भारी कमी के कारण टमाटर जैसी आवश्यक सब्जियों की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो से अधिक हो सकती हैं.
नई दिल्ली: टमाटर की कीमत में पिछले एक हफ्ते में काफी तेजी आई है, यह कीमत कुछ ही दिनों में और बढ़ सकती है. द हिंदू की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि आपूर्ति में भारी कमी के कारण टमाटर जैसी आवश्यक सब्जियों की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो से अधिक हो सकती हैं. पिछले सप्ताह टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई थीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को कोलार थोक एपीएमसी बाजार में टमाटर की 15 किलो की क्रेट 1,100 रुपये में बेची गई. इसका असर जल्द ही शहर के खुदरा बाजार में दिखेगा. दिल्ली में महंगाई का झटका, 200 यूनिट से अधिक खपत पर बिजली महंगी.
क्यों बढ़े टमाटर के दाम?
टमाटर के दामों में बढ़ोतरी कई कारणों हुई है. इसका मुख्य कारण ज्यादा गर्मी पड़ने, मानसून में देरी और किसानों की खेती करने की कम चाहत के कारण हुई है. द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में एक किसान के हवाले से कहा, 'पिछले साल की तुलना में इस साल फलों की बुआई कम हुई है. किसानों ने टमाटर की खेती में रुचि नहीं दिखाई.
टमाटर की खेती में किसानों की रुचि की कमी पिछले महीने फसल की कीमत में गिरावट के कारण है. मई में, टमाटर की कीमतें गिरकर ₹3-5 प्रति किलोग्राम हो गईं. जिसके चलते कई किसानों को फसल पर ट्रैक्टर चलाकर अपनी उपज फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ा.
उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मंडियों में नहीं मिल रहे टमाटर
दिल्ली की आजादपुर थोक मंडी में पिछले दो दिनों में टमाटर का रेट दोगुना हो गया है. एक टमाटर व्यापारी ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि कमी के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश और हरियाणा से टमाटर नहीं मिल रहे हैं और अब वे आपूर्ति के लिए बेंगलुरु पर निर्भर हैं.
सिर्फ टमाटर ही नहीं, आलू-प्याज के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं एक किलो बीन्स की कीमत ₹120- ₹140 के बीच है, गाजर की कुछ किस्मों की कीमतें ₹100 के आंकड़े को छू रही हैं, और शिमला मिर्च की कीमतें ₹80 प्रति किलोग्राम को पार कर गई हैं. सब्जियों के अलावा, अंडे की कीमतें ₹7- ₹8 किलो तक बढ़ गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

