पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर, आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया...

पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट जारी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल की कीमतें मंगलवार की भांति क्रमश: 68.65 रुपये, 70.78 रुपये, 74.30 रुपये और 71.22 रुपये प्रति लीटर बनी रहीं.

चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 62.66 रुपये, 64.42 रुपये, 65.56 रुपये और 66.14 रुपये प्रति लीटर बने रहे. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) स्थित नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad), फरीदाबाद (Faridabad) और गुरुग्राम (Gurugram) में पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 68.90 रुपये, 68.77 रुपये, 70.14 रुपये और 69.93 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गईं. इन चारों शहरों में डीजल की कीमत क्रमश: 62.28 रुपये, 62.15 रुपये, 63.11 रुपये और 62.89 रुपये लीटर थीं.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा सस्ता हुआ विमान ईंधन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

पेट्रोल के दाम चंडीगढ़ (Chandigarh), लखनऊ (Lucknow), पटना (Patna), भोपाल (Bhopal) और जयपुर (Jaipur) में भी पूर्ववत क्रमश: 64.92 रुपये, 68.77 रुपये, 72.81 रुपये, 71.67 रुपये और 69.42 रुपये प्रति दर्ज किए गए. इन पांचों नगरों में डीजल के दाम भी क्रमश: 59.67 रुपये, 62.17 रुपये, 65.92 रुपये, 63.88 रुपये और 65.02 रुपये प्रति लीटर बने रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी