लखनऊ में होली के दिन बदला जुमे की नमाज का समय, जामा मस्जिद का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण बड़ा निर्णय लिया गया है. 14 मार्च 2025 को होली के दिन जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है, ताकि दोनों समुदाय अपने-अपने त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मना सकें.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण बड़ा निर्णय लिया गया है. 14 मार्च 2025 को होली के दिन जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है, ताकि दोनों समुदाय अपने-अपने त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मना सकें. जामा मस्जिद की तरफ से एडवाइजरी जारी की है. जिसके मुताबिक, 14 तारीख को जुमे कि नमाज दोपर दो बजे होगी. बता दें कि इसी दिन होली भी है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.
जामा मस्जिद लखनऊ में जुमे की नमाज का समय आमतौर पर 12:30 बजे रहता है, लेकिन इस बार इसे बदलकर दोपहर 2:00 बजे कर दिया गया है. यह फैसला शासन और प्रशासन द्वारा आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने भी लोगों से अपील की है कि सभी भाईचारे और शांति के साथ अपने-अपने त्योहार मनाएं.
क्यों लिया गया यह फैसला?
14 मार्च को होली के रंगों की धूम रहेगी, जिसमें लोग सुबह से ही सड़कों पर निकलकर रंग-गुलाल से त्योहार मनाएंगे. होली और जुमे की नमाज के समय के बीच तालमेल बिठाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है. प्रशासन ने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से सहयोग की अपील की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

