देश

यूपी में तीन और महिला पीएसी बटालियन की होगी स्थापना

उत्तर प्रदेश में तीन और महिला पीएसी बटालियन की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत जालौन, बलरामपुर और मिजार्पुर में महिला पीएसी बटालियन के लिए जमीन को चिन्हित कर लिया गया है. जिसकी रिपोर्ट का प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है.

यूपी में तीन और महिला पीएसी बटालियन की होगी स्थापना
सीएम योगी (Photo Credits ANI)

लखनऊ, 28 सितंबर : उत्तर प्रदेश में तीन और महिला पीएसी बटालियन की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत जालौन, बलरामपुर और मिजार्पुर में महिला पीएसी बटालियन के लिए जमीन को चिन्हित कर लिया गया है. जिसकी रिपोर्ट का प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरी झंडी मिलते ही भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी. मालूम हो कि योगी सरकार ने इससे पहले भी प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के साथ उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन महिला पीएसी बटालियन की घोषणा की थी. इसके लिए भूमि आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य चल रहा है. साथ ही बटालियन के लिए पद भी स्वीकृत किए जा चुके हैं. जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

एडीजी पीएसी केएस प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में तीन और महिला पीएसी बटालियन की स्थापना करने का आदेश दिया था. इसी के तहत प्रदेश में झांसी और जालौन में से किसी एक जनपद, बलरामपुर व मिजार्पुर और भदोही में से एक जनपद में महिला पीएसी बटालियन की स्थापना के लिए आदेश दिया गया था. ऐसे में जालौन के ऊरई तहसील के ग्राम ऐर थाना डकोर के तहत ग्राम समाज की 17.150 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है. यह भूमि पहले से ही 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के कब्जे में है. इस महिला पीएसी बटालियन का नाम रानी लक्ष्मी बनाई रखा जाएगा. इसे प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है. इसी तरह बलरामपुर में ग्राम गिधरैया, तहसील बलरामपुर सदर में 20.381 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है. इसके अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : ठाणे में महिला से बीमा योजना में निवेश के नाम पर 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी

एडीजी पीएसी ने बताया कि मिजार्पुर और भदोही में से एक जनपद में महिला पीएसी बटालियन की स्थापना के लिए मिजार्पुर के ग्राम देवरी कलां, तहसील मड़ियन में 26.225 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है. इसके अधिग्रहण के लिए 39वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक और जिलाधिकारी मिजार्पुर की ओर से कार्यवाही की जा रही है. इसका प्रस्ताव भी बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है. एडीजी पीएसी केएस प्रताप सिंह ने बताया कि बटालियन के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही को तेज कर दिया जाएगा.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बढ़ाए हैं. इसी कड़ी में उन्होंने पहली बार सूबे में पीएसी की महिला बटालियन के गठन की घोषणा भी की थी. लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी की तीन महिला पुलिस बटालियन की स्थापना की कार्यवाही की जा रही है. जल्द ही इन तीन महिला बटालियन में 1262 पदों पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इनमें एक सेनानायक, तीन उपसेनानायक, नौ सहायक सेनानायक के साथ ही एक शिविरपाल, 24 इंस्पेक्टर, 75 सब इंस्पेक्टर, 108 हेड कांस्टेबल व 842 कांस्टेबल के साथ सफाईकर्मी रसोइया आदि शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).