एजेंसी न्यूज

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में तीन लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के नया उस्मानपुर इलाके में तीन लोगों ने कथित रूप से 57 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी.

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में तीन लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नयी दिल्ली, 10 जून : उत्तरी पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) के नया उस्मानपुर इलाके में तीन लोगों ने कथित रूप से 57 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को जगजीवन नगर इलाके की है. सतीश कुमार अपने घर की बालकनी में खड़े थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने कथित रूप से उनपर गोली चलायी और फरार हो गए.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों में से एक की पहचान कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. यह भी पढ़ें : कारोबारी से मांगी गयी एक करोड़ की रंगदारी, एक युवक पकड़ा गया

अधिकारी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी पाने के लिए वे लोग सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रहे हैं.

पुलिस ने कहा कि निजी रंजिश सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).