देश

प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन सदस्य कि हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने घर के अंदर मृत पाए गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस विभाग में चपरासी 50 वर्षीय c के छोटे बेटे भारत को सोमवार की शाम को रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित घर में अपने पिता, मां चंद्रावती (45) और भाई सुनील (28) के शव मिले.

प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन सदस्य कि हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
क्राइम सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) में एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने घर के अंदर मृत पाए गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस विभाग में चपरासी 50 वर्षीय बाल गोविंद नारायण (Bal Govind Narayan) के छोटे बेटे भारत को सोमवार की शाम को रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित घर में अपने पिता, मां चंद्रावती (45) और भाई सुनील (28) के शव मिले.

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज (Anirudh Pankaj) ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. पंकज ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा.

यह भी पढ़ें : गुजरात: वडोदरा में जर्जर इमारत ढहने से 2 की मौत, 5 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि परिवार के सदस्य मानसिक रूप से बीमार अपने बेटे की स्थिति को लेकर काफी परेशान थे. ऐसा लगता है कि नारायण ने पहले सुनील की हत्या (Murder) की और उसके बाद अपनी पत्नी की हत्या कर अंत में खुदकुशी कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).