कर्नाटक के तीन पुलिसकर्मियों की आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में कर्नाटक के तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.
अमरावती, 24 जुलाई : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में कर्नाटक के तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. दुर्घटना तिरुपति-चित्तूर राजमार्ग पर उस समय हुई जब जिस कार से वो यात्रा कर रहे थे, वह पलट गई और सड़क के डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई.
दुर्घटना रविवार तड़के पुथलापट्टू मंडल के चौटापल्ली गांव के पास उस समय हुई जब वाहन चित्तूर से तिरुपति की ओर जा रहा था. सब-इंस्पेक्टर अविनाश, कांस्टेबल अनिल और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य सब-इंस्पेक्टर दीक्षित और कांस्टेबल श्रवण और बसवा घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. यह भी पढ़ें : BJP Meeting In Delhi: 2024 के चुनाव को लेकर भाजपा का दिल्ली में महामंथन, बैठक में पहुंचे PM मोदी समेत ये दिग्गज नेता
बेंगलुरु से कर्नाटक पुलिस की टीम गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए चित्तूर जिले में आई थी. चित्तूर जिले के पुलिस अधीक्षक वाई. रिशांत रेड्डी और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

