Threat to Bomb Luxury Hotel: बेंगलुरु में एक लक्जरी होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में कई आईटी कंपनियों वाले टेक्नोलॉजी पार्क से सटे टेक कॉरिडोर के मध्य में स्थित एक लक्जरी होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

(Photo Credits File)

बेंगलुरु, 23 मई : बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में कई आईटी कंपनियों वाले टेक्नोलॉजी पार्क से सटे टेक कॉरिडोर के मध्य में स्थित एक लक्जरी होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई. इसके बाद अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया कि बम तड़के लगभग दो बजे फट जाएगा. होटल स्टाफ ने गुरुवार सुबह जब आधिकारिक ईमेल अकाउंट खोला तब धमकी भरे ईमेल का पता चला. यह भी पढ़े : रोजगार, जाम की समस्या हैं उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मुख्य चुनावी मुद्दे

इसके तुरंत बाद होटल कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी थाने को ईमेल के बारे में सूचना दी. पुलिस बम निरोधक और खोजी दस्तों के साथ मौके पर पहुंची. होटल की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस ने पुष्टि की कि यह एक झूठी धमकी थी.

हालांकि, पुलिस विभाग ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू की है. ज्ञात हो कि हाल ही में बेंगलुरु के प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इससे अभिभावकों और अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Toss Winner Prediction: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें