देश

एमएस धोनी की टीम का ये बल्लेबाज पश्चिम बंगाल में बन गया विधायक, दर्ज की शानदार जीत

बता दें कि मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले है. मनोज तिवारी को इंटरनेशनल लेवल ज्यादा मौके नहीं मिले और वनडे मैचों में 26.09 की औसत से महज 287 रन बनाने में कामयाबी पाई थी. उनके नाम वनडे क्रिकेट में एक शतक भी दर्ज है.

एमएस धोनी की टीम का ये बल्लेबाज पश्चिम बंगाल में बन गया विधायक, दर्ज की शानदार जीत
मनोज तिवारी (Photo credits: Facebook)

कोलकाता: पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने क्रिकेट में अपना जादू दिखाया ही अब राजनीति में भी अपना परचम लहरा रहे है. कभी एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम से खेलने वाली मनोज तिवारी अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) में टीएमसी (TMC) की तरफ से खेल रहे है. मनोज तिवारी ने ग्रेटर कोलकाता क्षेत्र की शिबपुर सीट पर बीजेपी (BJP) के होनहार प्रत्याशी रथिन चक्रवर्ती (Rathin Chakraborty) को 32 हजार से ज्यादा वोटों से करारी शिकस्त दी है. मनोज तिवारी क्रिकेट पिच के अलावा अब एक नए रोल में नजर आएंगे और फैंस को उम्मीद है कि यहां पर भी वह ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लेंगे. West Bengal: अपनी सीट नंदीग्राम से महामुकबला हारने के बाद ममता बनर्जी कैसे बनेंगी सीएम? जानिए क्या कहते हैं नियम

मनोज तिवारी ने राजनीति की पिच पर अपना परचम लहरा दिया है. मनोज तिवारी ने टीएमसी के टिकट पर बंगाल विधानसभा चुनाव में शिरकत की थी. मनोज तिवारी को इस चुनाव में एकतरफा जीत मिली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मनोज तिवारी राजनीति में क्या धमाल मचाते है और पार्टी उन्हें कौनसी जिम्मेदारी देती है.

बता दें कि मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए 12 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले है. मनोज तिवारी को इंटरनेशनल लेवल ज्यादा मौके नहीं मिले और वनडे मैचों में 26.09 की औसत से महज 287 रन बनाने में कामयाबी पाई थी. उनके नाम वनडे क्रिकेट में एक शतक भी दर्ज है.

वहीं अगर मनोज तिवारी के आईपीएल करियर की बात करें तो यहां पर उन्होंने अपना लोहा मनवाया है और कई बार बल्ले और गेंद से टीम को जीत दिलवाने में अहम योगदान दिया है. मनोज ने ने 98 आईपीएल मैचों में 28.72 की औसत से 1,695 रन बनाए हैं. जिन्में 7 अर्धशतक भी शामिल हैं. मनोज तिवारी केकेआर, पुणे, दिल्ली और पंजाब टीम का हिस्सा रह चुके है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).