Maharashtra Shocker: बर्थडे पार्टी में शराब कम पड़ने पर दोस्त को चौथी मंजिल से फेंका, तीन युवक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कल्याण जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चिंचपाड़ा गांव में तीन युवकों ने शराब की कमी के कारण अपने दोस्त को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के कल्याण जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चिंचपाड़ा गांव में तीन युवकों ने शराब की कमी के कारण अपने दोस्त को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कार्तिक वयाल के रूप में हुई है. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक कार्तिक वयाल ने जन्मदिन मनाने के लिए अपने तीन दोस्त नीलेश क्षीरसागर, सागर काले और धीरज यादव को घर पर बुलाया था. चारों लोगों ने मिलकर शराब पी. शराब खत्म होने पर वह चारों में खूब कहासुनी हुई और देखते-ही-देखते तीनों में मारपीट होने लगी.
इस बीच कार्तिक ने शराब की बोतल से नीलेश के सिर पर वार कर दिया और तीनों लोगों को घर से चले जाने के लिए कहकर सोने चला गया. इस बात से गुस्साए तीनों दोस्तों ने उसे उठाकर बालकनी से नीचे फेंक दिया.
ये भी पढें: MP: इंदौर के अनाथ आश्रम में चार बच्चों की मौत, जांच के आदेश, एसडीएम को हटाया
पुलिस के मुताबिक, यह यह घटना 27 जून की है, जिसका खुलासा अब हुआ है. चौथी मंजिल के बिल्डिंग से नीचे गिरने की वजह से कार्तिक को गंभीर चोट आई थीं और उसका काफी खून बह गया था. घटना की जानकारी मिलने पर घरवाले उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

