देश

Share Market Holiday List: तीन दिन तक बंद रहेगा शेयर बाजार, पहले ही खरीद और बेच लें स्टॉक

शेयर बाजार (Share Market) 15 जून, 16 जून और 17 जून को लगातार तीन दिन तक बंद रहने वाला है. इन तीनों दिन किसी तरह का कोई कारोबार नहीं होगा. इस दौरान निवेशक न तो एक भी शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे.

Share Market Holiday List: तीन दिन तक बंद रहेगा शेयर बाजार, पहले ही खरीद और बेच लें स्टॉक

Share Market Holiday List: शेयर बाजार (Share Market) 15 जून, 16 जून और 17 जून को लगातार तीन दिन तक बंद रहने वाला है. इन तीनों दिन किसी तरह का कोई कारोबार नहीं होगा. इस दौरान निवेशक न तो एक भी शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे. ऐसे में अगले हफ्ते बाजार में 5 की जगह सिर्फ 4 ही दिन ही ट्रेडिंग होगी. इसलिए निवेशक पहले से ही शेयर खरीदने और बेचने की प्लानिंग कर लें.

दरअसल, 15 जून को शनिवार, 16 जून को रविवार और 17 जून को बकरी ईद है. इस तरह मार्केट की लगातार तीन छुट्टियां हो गई हैं. इसके चलते तीन दिन तक शेयर बाजार में कारोबार बंद रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में चार जून को हुई भारी गिरावट पर रिपोर्ट के लिए न्यायालय में याचिका दायर

जानकारी के अनुसार, 17 जून को बकरी ईद के मौके पर कमोडिटी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की ट्रेडिंग बंद होगी. हालांकि, MCX पर शाम के सेशन के लिए ट्रेडिंग खुली रहेंगी. शाम को 5 बजे से कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में ट्रेडिंग चालू रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).