सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से धर्मनिरपेक्षता के मायने बदल गए हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ने धर्मनिरपेक्षता के मायने को बदल दिया है.

पीएम मोदी (Photo credit: PTI)

नई दिल्ली, 6 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ने धर्मनिरपेक्षता के मायने को बदल दिया है. भाजपा के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "जो दल धर्मनिरपेक्षता का झूठा मुखौटा पहने हुए हैं, वे आखिरकार बेपर्दा हो रहे हैं. उनके लिए धर्मनिरपेक्षता (Secularism) का अर्थ कुछ खास लोगों के लिए योजनाएं, नीतियां बनाना और उन्हें समर्थन देना है, लेकिन 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' से धर्मनिरपेक्षता का अर्थ बदल गया है." मोदी ने आगे कहा कि स्थानीय लोगों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए गठित हुईं राजनीतिक पार्टियां बाद में परिवार-आधारित पार्टी बन गईं, जबकि भाजपा का मतलब वंशवाद-आधारित राजनीति को हराना है.

उन्होंने कहा, "बीजेपी का मतलब है वंशवाद पर आधारित राजनीति को हराना. इसका तात्पर्य सक्षम नेतृत्व को एक अवसर दिलाना है. इसका अर्थ है पारदर्शिता और सुशासन. इसका अर्थ है 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास'." प्रधानमंत्री ने कहा कि हमलों और धमकियों के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े हैं. यह भी पढ़ें : Mumbai Shocker! बार-बार लूडो में हारने के कारण शख्स ने की दोस्त की हत्या, किया अंतिम संस्कार

पीएम ने कहा, "हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए अपना बलिदान दिया है. केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता मार दिए गए, उन्हें धमकी दी गई, उनके परिवारों पर हमला किया गया. लेकिन वे अपनी विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े हैं. वहीं, 21वीं सदी का भारत भी वंशवाद का हश्र देख रहा है."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड