शादी में एक हजार लोगों की भीड़, विवाह स्थल संचालक और वर-वधु पक्ष पर साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक विवाह समारोह में एक हजार से अधिक मेहमानों के एकत्र होने पर जिला प्रशासन ने विवाह स्थल को सील कर दिया है तथा कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

शादी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

रायपुर, पांच जुलाई: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक विवाह समारोह में एक हजार से अधिक मेहमानों के एकत्र होने पर जिला प्रशासन ने विवाह स्थल को सील कर दिया है तथा कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है. सरगुजा जिले के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाकर कोरोना वायरस संबंधी नियमों का उल्लघंन पर जिलाधिकारी संजीव कुमार झा के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने विवाह स्थल (मेरिज हॉल) को सील कर दिया है तथा विवाह स्थल संचालक और वर-वधु पक्ष पर कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

अंबिकापुर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि इस महीने की दो तारीख को शहर के चैरसिया मैरिज गार्डन में एक शादी हुई थी. जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शादी में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे.

साहू ने बताया कि जब रविवार को इसकी जांच की गई, तब पता चला कि करीब एक हजार लोगों को एकत्रित कर कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था. उन्होंने बताया कि जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई है.

इस वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण चैरसिया मैरिज गार्डन के संचालक विरेन्द्र चैरसिया के खिलाफ चार लाख 75 हजार रुपए तथा विवाह कराने वाले वर के पिता सरोज साहू पर दो लाख 37 हजार रुपए और वधु के पिता प्रकाश साहू पर दो लाख 37 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है.

अधिकारी ने बताया कि अर्थदण्ड का भुगतान नगर निगम कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला प्रशासन कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठा रहा है. नियमों को ताक पर रख कर वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति से अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर विवाह स्थल के संचालक और वर-वधु पक्ष पर कार्रवाई की गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट