देश

Bihar: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद,बीडीओ को चिट्टी भेजकर मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को पत्र भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है. पत्र के साथ गोली का खोखा भी भेजा गया है. बीडीओ ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी है.

Bihar: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद,बीडीओ को चिट्टी भेजकर मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी
Credit -Twitter

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को पत्र भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है. पत्र के साथ गोली का खोखा भी भेजा गया है. बीडीओ ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कटरा प्रखंड के बीडीओ शशि कुमार को अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा पत्र भेजा है. पत्र में दस लाख रुपए की रंगदारी देने की बात लिखी गई है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है. यह भी पढ़े :Haryana Shocker: रोहतक में लॉरेंस गैंग के शूटर्स ने मां-पत्नी के सामने बिजनेसमैन को गोलियों से भूना, वारदात का वीडियो CCTV में कैद

मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के एएसपी शहरयार अख्तर ने बताया कि इस तरह की घटना सामने आई है. बीडीओ के लिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सभी कोणों से छानबीन कर रही है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि किसी ने डराने के लिए ऐसी करतूत की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).