देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात हवलदार कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली पुलिस में 24 घंटे के अंदर कोरोना पॉजिटिव के दो मामले सामने आ गए हैं. मंगलवार शाम को ट्रैफिक एएसआई पॉजिटिव निकला था. बुधवार दोपहर बाद दिल्ली पुलिस का एक हवलदार भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात हवलदार कोरोना पॉजिटिव
कोरोनावायरस (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में 24 घंटे के अंदर कोरोना (Covid-19) पॉजिटिव के दो मामले सामने आ गए हैं. मंगलवार शाम को ट्रैफिक एएसआई (Traffic ASI) पॉजिटिव निकला था. बुधवार दोपहर बाद दिल्ली पुलिस का एक हवलदार भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया. हवलदार क्षेत्रीय विदेशीय पंजीयन कार्यालय (एफआरआरओ) में तैनात है. इन दिनों उसकी ड्यूटी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर स्थित 'इमीग्रेशन-काउंटर' पर है.

कोरोना पॉजिटिव पाए गए 44 साल के इस हवलदार को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में दाखिल कराया गया है. हवलदार रोहिणी सेक्टर-16 में रहता है. पता चला है कि पीड़ित हवलदार छह महीने से एफआरआरओ में तैनात है. 31 मार्च को उसकी सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे की शिफ्ट थी. ड्यूटी से लौटत वक्त उसे बुखार और सिर में दर्द शुरू हुआ. यह भी पढ़ें:  Coronavirus: देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5274, अब तक 149 की मौत

उसने सीजीएचएस की डिस्पेंसरी से दवाई ली. उससे आराम हुआ. 4 अप्रैल को अंबेडकर अस्पताल में जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पता चला. रोहिणा जिला पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, "पीड़ित हवलदार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. एहतियातन उन्हें भी होम कोरोंटाइन करा दिया गया है."

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही मंगलवार को दिल्ली की कालकाजी पुलिस कालोनी में रहने वाला एक सहायक उप-निरीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह एएसआई दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).