Thane Traffic Advisory For Navratri: नवरात्रि को लेकर ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने जारी एडवाइजरी; चेक डिटेल्स

ठाणे ट्रैफिक पुलिस की अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे और अक्टूबर 2025 तक जारी रहेंगे. यह प्रतिबंध हर दिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगे.

(Photo Credits ANI)

Thane Traffic Advisory For Navratri: गणपति के बाद मुम्बई, ठाणे और पूरे प्रदेश में नवरात्रि का पर्व की धूम मचने वाली है . 9 दिनों तक चलने वाला पार्व 22 सितंबर 2025 से शुरू होने वाला है. जिस तरह गणपति के दौरान शहर  में भारी भीड़ होती है. कुछ इसी तरह नवरात्रि के दौरान भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. इसे ध्यान में रखते हुए ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन (रूट परिवर्तन) की एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोग इन 9 दिनों के दौरान ट्रैफिक जाम से बच सकें.

22 सितंबर से लागू होंगे प्रतिबंध

ठाणे ट्रैफिक पुलिस की अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे और अक्टूबर 2025 तक जारी रहेंगे.  यह प्रतिबंध हर दिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगे. ठाणे पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक), पंकज शिरसाट ने नोटिफिकेशन में बताया कि भवानी चौक और टेंभीनाका के आसपास दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए भारी भीड़ की संभावना है. यह भी पढ़े: Kalash Sthapana in Navratri 2025: नवरात्रि पर कलश स्थापना क्यों करते हैं? जानें कलश के प्रतीकवाद की खोज ब्रह्मांडीय गर्भ से अनुष्ठान वेदी तक!

ठाणे ट्रैफिक पुलिस की अधिसूचना

ट्रैफिक डायवर्जन

ठाणे पुलिस ने भारी भीड़ प्रबंधन और यातायात सुचारू रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर प्रवेश बंद किया है.

नो पार्किंग जोन

पुलिस ने पार्किंग प्रतिबंध भी लगाए हैं ताकि यातायात में कोई रुकावट न हो. नो पार्किंग जोन में शामिल हैं:

इन इलाकों में सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित होगा.

नागरिकों से खास अपील

ठाणे पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और सहयोग करें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके.

Share Now

\