एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे नगर निगम ने इस साल 625 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर वसूला, पिछले साल से 24 प्रतिशत अधिक

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बावजूद मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उसने 625 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर वसूला है. नगर निगम ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी.

Maharashtra: ठाणे नगर निगम ने इस साल 625 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर वसूला, पिछले साल से 24 प्रतिशत अधिक
टैक्स (Photo Credits: Unsplash)

ठाणे (महाराष्ट्र), 2 अप्रैल : ठाणे नगर निगम (TMC) ने बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बावजूद मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उसने 625 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर वसूला है. नगर निगम (Municipal Corporation) ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ वैश्विक महामारी के बावजूद टीएमसी के लोगों ने 625 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर दिया.’’ उसके अनुसार, नगर निगम का लक्ष्य 683 करोड़ रुपये था, लेकिन वैश्विक महामारी के कारण यह थोड़ा प्रभावित हुआ.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले साल मार्च 2020 तक टीएमसी ने 502 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर वसूला था, जिसमें इस साल 122.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस तरह कर वसूली में 24.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सम्पत्ति कर का भुगतान न करने पर कुल 4,312 सम्पत्तियों को सील किया गया है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: प्राइमरी के 3.19 लाख बच्चे करेंगे गोरखपुर चिड़ियाघर की निशुल्क सैर

इस बीच, कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने बताया कि उसने इस अवधि में 427.50 करोड़ रुपये का सम्पत्ति कर वसूला है, जो कि पिछले साल से 134.41 करोड़ रुपये अधिक है. केवल मार्च में ही 10.78 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर वसूला गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).