Thane Factory Blast Update: डोंबिवली केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई में ठाणे के डोंबिवली स्थित अमुदान केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. मलबे से तीन और शव निकाले गए हैं.

Dombivli Factory Blast | ANI

Thane Factory Blast Update: मुंबई में ठाणे के डोंबिवली स्थित अमुदान केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. मलबे से तीन और शव निकाले गए हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

गुरुवार को घटी इस घटना के बाद डोंबिवली और आसपास के लगभग 4 किमी के क्षेत्र में जले हुए केमिकल की तेज दुर्गंध और सड़कों, दुकानों और घरों पर धुएं की परत दिखाई दी. अधिकतर लोगों ने दुर्गंध से बचने के लिए मास्क का सहारा लिया. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड ने बचाव अभियान के तहत मलबे से तीन और शव निकाले. 64 लोग घायल हुए हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. गुरुवार रात आग को बुझा दिया गया. वहीं मलबे के नीचे ज्यादा संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका थी. यह भी पढ़ें : Gujarat Truck Accident: गुजरात के सूरत में टमाटर से लदे ट्रक का NH-53 पर एक्सीडेंट, देखें वीडियो

गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए खतरनाक कारखानों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बना रही है. शिवसेना (यूबीटी) के विपक्ष के नेता (परिषद) अंबादास दानवे ने फैक्ट्री मालिकों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने और घटना की गहन जांच के आदेश देने की मांग की.

दानवे ने सत्तारूढ़ महायुति शासन पर उंगली उठाते हुए कहा, "पूर्व महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने जोखिम वाली कम से कम पांच फैक्ट्रियों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद की सरकार ने इस मामले में कुछ नहीं किया." ठाणे पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक मलय मेहता और उनकी पत्नी मालती मेहता पर लापरवाही, गैर इरादतन हत्या आदि से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट