जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला: CRPF के 5 जवान शहीद, सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले दोनों आतंकी ढेर
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार शाम पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने हमला बोल दिया. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. इस आतंकी हमले में करीब 3 जवानों के घायल होने की खबर है.
श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) में बुधवार शाम को हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पांच जवान शहीद हो गए और चार सुरक्षाकर्मी व एक नागरिक घायल हो गए. एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हो गए है. मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार अनंतनाग के केपी रोड पर बस स्टैंड के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ (CRPF) पार्टी पर धावा बोल दिया. इसके बाद पुलिस के जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार में सवार नकाब पहने आतंकियों ने सीआरपीएफ के संयुक्त दल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. घायल सुरक्षाकर्मियों में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भी शामिल है.
#UPDATE Anantnag (J&K) terrorist attack: One more CRPF personnel has lost his life. https://t.co/926dAZlL7s
— ANI (@ANI) June 12, 2019
#WATCH Jammu & Kashmir: Gunshots heard at the site of Anantnag terrorist attack in which 3 CRPF personnel have lost their lives & 2 have been injured, SHO Anantnag also critically injured. 1 terrorist has been neutralized in the operation. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/Uspen8iC4p
— ANI (@ANI) June 12, 2019
जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. पुलिस ने कहा कि आंतकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोपोर के वदूरा पईन गांव में तलाशी अभियान चलाया था. मारे गए आतंकवादी की सटीक पहचान और वह किस समूह से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है.
Anantnag (J&K) terrorist attack: Two CRPF personnel have lost their lives, 3 CRPF personnel injured, SHO Anantnag also critically injured. One terrorist neutralized. pic.twitter.com/gO37tjnDNf
— ANI (@ANI) June 12, 2019
अधिकारियों ने ऐहतियात के तौर पर सोपोर प्रखंड में आज सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है. क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

