J&K: कुपवाड़ा में रात से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सेना का एक जवान भी घायल
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कोवुत में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबालों ने एक आतंकी को मार गिराया है. मुठभेड़ में सेना का एक नॉन कमीशन ऑफिसर भी घायल हो गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कोवुत में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबालों ने एक आतंकी को मार गिराया है. मुठभेड़ में सेना का एक नॉन कमीशन ऑफिसर भी घायल हो गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन की जानकारी शेयर की. चिनार कॉर्प्स ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कुपवाड़ा के कोवुत क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 23 जुलाई 24 तक एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया. 24 जुलाई को, संदिग्ध गतिविधि देखी गई."
पोस्ट में आगे बताया गया, 'इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन देखकर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. इस गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एक एनसीओ घायल हो गया. ऑपरेशन जारी है.
कुपवाड़ा में सेना का ऑपरेशन
VIDEO | An encounter broke out between security forces and terrorists in #Kupwara district of Jammu and Kashmir.
(Visuals deferred by unspecified time.)
(Source: Third Party) pic.twitter.com/ZmsMV4Oo0c
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2024
सेना का ऑपरेशन जारी
OP KOWUT, #Kupwara
Based on specific input regarding presence of terrorists in general area Kowut, Kupwara, a Joint Search Operation was launched by #IndianArmy & @JmuKmrPolice on days leading upto 23 July 24.
On 24 July, suspicious movement was observed and challenged by… pic.twitter.com/0CHyEU59qh
— Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) July 24, 2024
इससे अलावा कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के लोलाब में त्रिमुखा टॉप के पास आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिली जिसके बाद अभियान शुरू किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

