देश

सोमालिया: राष्ट्रपति भवन के पास भीषण बम विस्फोट, 8 की मौत, कई जख्मी

सोमालिया की राजधानी में शनिवार को राष्ट्रपति भवन के पास हुए दो आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि दो समन्वित विस्फोटों में मारे गए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है

सोमालिया: राष्ट्रपति भवन के पास भीषण बम विस्फोट, 8 की मौत, कई जख्मी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Image: PTI/Representational

सोमालिया की राजधानी में शनिवार को राष्ट्रपति भवन के पास हुए दो आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि दो समन्वित विस्फोटों में मारे गए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है. अधिकारी ने कहा, "अभी तक हमारी जानकारी के अनुसार विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है. सोमाली आतंकवादी समूह अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट के झटके लंबी दूरी तक महसूस किए गए. मुख्तार आब्दी नामक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "बम विस्फोट बहुत बड़ा था जिससे निवासियों में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। हम इस घटना से हताहत हुए लोगों की संख्या नहीं जानते, लेकिन हमने सुना कि कई लोग मारे गए हैं." यह ही पढ़े:  काबुल में आत्मघाती बम विस्फोट, तीन की मौत, कई घायल

इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि मोगादिशु के उप राज्यपाल मोहम्मद अब्दुलहई विस्फोट में घायल हो गए हैं जबकि उनके कुछ अंगरक्षक मारे गए हैं. ब्लास्ट के दौरान यूनिवर्सल टेलीविजन के एक वरिष्ठ रिपोर्टर की भी मौत हुई. उनके सहयोगियों के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).