देश

Telangana: इलेक्ट्रिक बाइक में विस्फोट होने से घर में लगी आग, जानिए पूरा मामला

घर में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था. मकान मालिक दुगैर्या हैदराबाद में रहते हैं. लक्ष्मी नारायण ने उनकी अनुमति से अपना कुछ सामान उनके घर पर रखा हुआ था. लक्ष्मी नारायण ने छह महीने पहले ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी. चाजिर्ंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है.

Telangana: इलेक्ट्रिक बाइक में विस्फोट होने से घर में लगी आग, जानिए पूरा मामला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : Pixabay)

हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के सिद्दीपेट जिले में चार्जिग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) में आग लगने से पूरा घर जल गया. हालांकि, राहत की खबर यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. घटना 8 जून की तड़के सुबह दुब्बाका मंडल के चिकोडा गांव की है. करीब छह महीने पहले बाइक (Bike) खरीदने वाले लक्ष्मी नारायण (Laxmi Narayan) ने अपने पड़ोसी के घर पर इलेक्ट्रिक बाइक को चाजिर्ंग पर लगाया था और सोने चले गए थे. Telangana: इंसानियत शर्मसार! 13 साल की मासूम लड़की से 8 महीने तक 80 लोगों ने किया गैंगरेप

विस्फोट की आवाज सुनकर जब वह उठे तो देखा कि पड़ोसी के घर में आग लगी हुई है. यह आग इलेक्ट्रिक बाइक में हुए विस्फोट के कारण लगी. आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया.

घर में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था. मकान मालिक दुगैर्या हैदराबाद में रहते हैं. लक्ष्मी नारायण ने उनकी अनुमति से अपना कुछ सामान उनके घर पर रखा हुआ था. लक्ष्मी नारायण ने छह महीने पहले ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी. चाजिर्ंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).