देश

Telangana Elections 2023: भाजपा ने एपी मिथुन रेड्डी को महबूबनगर विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने तेलंगाना के महबूबनगर विधानसभा सीट से एपी मिथुन कुमार रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा है. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को तेलंगाना उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट जारी कर यह बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दूसरी लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम को मंजूरी दी है.

Telangana Elections 2023: भाजपा ने एपी मिथुन रेड्डी को महबूबनगर विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार
Photo Credits ANI

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर : भाजपा ने तेलंगाना के महबूबनगर विधानसभा सीट से एपी मिथुन कुमार रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा है. भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को तेलंगाना उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट जारी कर यह बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दूसरी लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम को मंजूरी दी है.

भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक उम्मीदवार एपी मिथुन कुमार रेड्डी के नाम की ही घोषणा की है, जिन्हें महबूबनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. यह भी पढ़ें : MP Elections 2023: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने दाखिल किया नामांकन, एमपी के दिमनी विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव- VIDEO

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने 22 अक्टूबर को तेलंगाना उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 52 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).