देश

Telangana: तेलंगाना में करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की करंट लगने से मौत हो गई. घटना हैदराबाद से करीब 120 किलोमीटर दूर कामारेड्डी जिला मुख्यालय स्थित बीड़ी मजदूर कॉलोनी में हुई. इस दर्दनाक घटना में एक दंपति और उनके दो बच्चों की उनके घर पर मौत हो गई

Telangana: तेलंगाना में करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

Telangana Shocker:तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की करंट लगने से मौत हो गई. घटना हैदराबाद से करीब 120 किलोमीटर दूर कामारेड्डी जिला मुख्यालय स्थित बीड़ी मजदूर कॉलोनी में हुई. इस दर्दनाक घटना में एक दंपति और उनके दो बच्चों की उनके घर पर मौत हो गई. मृतकों की पहचान अहमद (35), परवीन (30), माहीन (6) और अदनान (4) के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब उनके घर की ओर एक पोल से जा रहा एक तार उन पर गिर गया.बताया जा रहा है कि पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यह हादसा हुआ है. यह भी पढ़े: बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से युवक मौत

पड़ोसियों ने तुरंत आपूर्ति काट दी और चारों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).