Buffalo Worth Rs 10 Crore: किसान मेले में 10 करोड़ के भैंसें से मिले तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम ने शेयर की तस्वीरें, जानें खासियत
मुर्रा नस्ल का एक ऐसा भैंसा, जो 30 हजार से भी ज्यादा बच्चों का पिता बन चुका है! इस 'सुपर बुल' से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पटना के वेटरनरी कॉलेज परिसर में आयोजित किसान मेले में पहुंचे. वहां उन्होंने एक खास मेहमान से मुलाकात की - मुर्रा नस्ल का एक ऐसा भैंसा, जो 30 हजार से भी ज्यादा बच्चों का पिता बन चुका है! इस 'सुपर बुल' से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
हरियाणा के पानीपत का छह साल का भैंसा गोलू-2 भैंसा अपने बेहतरीन जीन और दूध उत्पादन क्षमता के लिए जाना जाता है. इसकी संतान न सिर्फ अपने पिता की तरह मजबूत और स्वस्थ होती है, बल्कि दूध देने में भी अव्वल रहती है. तेजस्वी यादव ने भैंसे से न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि उसके मालिक से भी बातचीत की. उन्होंने पशुपालन के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और किसानों की समस्याओं को सुनने का भरोसा दिलाया.
पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर में आयोजित किसान मेले में आकर्षण का केंद्र बने 10 करोड़ की कीमत तथा 30 हजार से ज्यादा बच्चों के पिता मुर्रा नस्ल के भैंसे से मिलने पहुँचा।
मुर्रा नस्ल पालतू भैंस की एक नस्ल है, जो दूध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। दूध में वसा उत्पादन के लिए मुर्रा सबसे… pic.twitter.com/MrrsPxvLBk
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 23, 2023
तेजस्वी यादव ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा-
पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर में आयोजित किसान मेले में आकर्षण का केंद्र बने 10 करोड़ की कीमत तथा 30 हजार से ज्यादा बच्चों के पिता मुर्रा नस्ल के भैंसे से मिलने पहुंचा. मुर्रा नस्ल पालतू भैंस की एक नस्ल है, जो दूध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. दूध में वसा उत्पादन के लिए मुर्रा सबसे अच्छी नस्ल है. इस नस्ल की भैंसों को 'काला सोना' कहा जाता है. अगर किसानों को दुग्ध उत्पादन में बेहतरीन कमाई करनी है तो वह गाय के साथ अच्छी नस्ल की एक-दो भैंस का पालन जरूर करें, इससे दूध में कभी कमी नहीं आएगी. हमारी सरकार विभिन्न लाभकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु किसानों को पशुपालन, मुर्गीपालन एवं मत्स्य पालन व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

