दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर पांच जिंदा कारतूस के साथ एक किशोर गिरफ्तार, मचा हडकंप
उन्होंने कहा कि मयुर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर से कारतूस का पता चलने के बाद किशोर को शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया।
नयी दिल्ली. दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर एक किशोर को बैग में कथित तौर पर पांच जिंदा कारतूस मिलने के कारण शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मयुर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर से कारतूस का पता चलने के बाद किशोर को शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी नोएडा के सुरजपुर गांव का रहने वाला है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल के कर्मियों ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच के लिये स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली मेट्रो में हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित है।
संबंधित खबरें
Maharashtra Politics: विपक्ष के आरोपों का जवाब हमारा काम देगा, महाराष्ट्र सरकार केवल जनहित के प्रति समर्पित; बोले-एकनाथ शिंदे
LPG की जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: देशभर में 12,000 छापेमारी, 15,000 से अधिक सिलेंडर जब्त
CIDCO नवी मुंबई हाउसिंग लॉटरी 2026: किफायती घर पाने का आखिरी मौका, 19 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पात्रता और बुकिंग राशि
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC ने सभी सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी मैदान में, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा सीधा मुकाबला
\