आंगन में सो रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के आंगन में सो रही 17 साल की एक किशोरी के साथ गुरुवार रात दो युवकों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है.
बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के आंगन में सो रही 17 साल की एक किशोरी के साथ गुरुवार रात दो युवकों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है. थाना प्रभारी (एसएचओ) आकाश सचान ने बताया, "गुरुवार आधी रात 17 साल की एक किशोरी अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रही थी. तभी अतर्रा कस्बे का अमित वर्मा और निबाइच गांव का चंद्रप्रकाश (जो अपनी रिश्तेदारी में उस गांव गए थे) ने आंगन की घेराबंदी में लगे झांखड़ उखाड़ कर घुस गए और दोनों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से कथित रूप से दुष्कर्म किया."
उन्होंने बताया, "लड़की के शोर करने पर उसकी मां व भाई जाग गए. उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे घटनास्थल पर ही मोबाइल फोन और चप्पल छोड़ कर भाग गए."
एसएचओ बताया, "पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के लिए आईपीसी की धारा-376डी, 452 व 506 के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा-4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लड़की की चिकित्सा जांच कराई गई है और घटना की जांच आरंभ कर दी गई है."
पुलिस ने बताया, "आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

