देश

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शिक्षक ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. क्लास में लगाए गए सीसीटीवी में छेड़छाड़ की सारी घटना कैद हो गई है. लड़की ने यह भी बताया कि जब भी उसने अपनी सीट बदलने की कोशिश की, तो उसे डांटा गया और वापस उसी सीट पर बिठाया गया.

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शिक्षक ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर जिले में एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. यह घटना शाहजनवा शहर के एक स्कूल की है. क्लास में लगाए गए सीसीटीवी में छेड़छाड़ की सारी घटना कैद हो गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, "13 वर्षीय एक स्कूली छात्रा ने अपनी मां को बताया कि गुरुवार को शिक्षक शाजी एमसी (48) जो मूलरूप से केरल निवासी है, उसने उसे गलत तरीके से छुआ." लड़की ने यह भी बताया कि जब भी उसने अपनी सीट बदलने की कोशिश की, तो उसे डांटा गया और वापस उसी सीट पर बिठाया गया.

यह भी पढ़ें : झारखंड: बीफ को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के लिए शिक्षक गिरफ्तार

उसके माता-पिता अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और गुरुवार शाम को आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने कहा, "लड़की ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद हमने भी सीसीटीवी में शिक्षक के गलत हरकतों को देखा. शिक्षक को 354बी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).