Shanti International School: नोएडा के स्कूल में टीचर ने बच्चों के काटे बाल, परिजनों ने किया हंगामा
नोएडा के एक स्कूल में एक टीचर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर 10 से 12 बच्चों के बाल काट दिए। इसको लेकर बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया
नोएडा, 6 जुलाई: नोएडा के एक स्कूल में एक टीचर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर 10 से 12 बच्चों के बाल काट दिए इसको लेकर बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची टीचर और परिजनों को लेकर थाने आ गई टीचर ने बच्चों के परिजनों से माफी मांगी उसके बाद स्कूल से टीचर को निकाल दिया गया एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-168 के शांति इंटरनेशनल स्कूल की टीचर सुषमा ने कई बच्चों के बाल कैंची से काट दिए. यह भी पढ़े: Greater Noida Shocker: ग्रेटर नोएडा में स्कूल परिसर के बाहर बेसुध होकर गिरा 8वीं कक्षा का छात्र, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
जिसका विरोध बच्चों ने किया फिर भी टीचर नहीं मानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर बच्चों के साथ ऐसी हरकत की उन्होंने बताया कि बच्चे जब घर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध किया मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की इसके बाद स्कूल प्रशासन ने टीचर को बाहर निकाल दिया टीचर ने बच्चों के परिजनों से माफी भी मांगी बाद में स्कूल प्रबंधन और परिजनों के बीच आपसी समझौता हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

