तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल: शपथ ग्रहण के बाद बोले- 'चुनौतियों को अवसरों में बदलना हमारी प्राथमिकता' (Watch Video)

पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली के नए उपराज्यपाल (LG) के रूप में शपथ ली. उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने और राजनीति से ऊपर उठकर समस्याओं का समाधान खोजने पर जोर दिया है.

दिल्ली के नए LG ताराजीत सिंह संधू (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) को बुधवार को नया प्रशासनिक प्रमुख मिल गया है. पूर्व वरिष्ठ राजनयिक और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court)  के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय (Devendra Kumar Upadhyay) ने उन्हें राजनिवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में शपथ दिलाई.  इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री (Delhi Chief Minister) रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) भी मौजूद रहीं.

तरनजीत सिंह संधू का चयन देशभर के राज्यपालों और उपराज्यपालों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत किया गया है. उन्होंने वी.के. सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. यह भी पढ़ें: 'सबका साथ, सबका विकास' पर आज PM Modi का संबोधन: बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर होगा मंथन

दिल्ली को बताया 'कर्मभूमि'

शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एलजी संधू ने दिल्ली के साथ अपने गहरे जुड़ाव को साझा किया. उन्होंने कहा, "दिल्ली मेरी 'कर्मभूमि' रही है; मैंने यहीं पढ़ाई की और यहीं काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के लिए एक विजन है और दिल्ली देश की राजधानी होने के नाते इसमें अहम भूमिका निभाती है." उन्होंने जोर दिया कि दिल्ली के विकास के लिए चुनी हुई सरकार और सभी हितधारकों की सामूहिक जिम्मेदारी है.

तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के नए एलजी के तौर पर शपथ ली

राजनीति से ऊपर उठकर समाधान की अपील

दिल्ली में अक्सर उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीच दिखने वाले गतिरोध के संदर्भ में संधू का रुख काफी सकारात्मक रहा. उन्होंने कहा कि चुनौतियां हर जगह होती हैं, लेकिन हमारा काम उन्हें अवसरों में बदलना है. संधू ने आह्वान किया कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी को मिलकर दिल्ली की समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए उपराज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा, "माननीय एलजी की उपस्थिति से दिल्ली के विकास की गति और तेज होगी. दिल्ली सरकार उनके मार्गदर्शन में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी."

गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

शपथ ग्रहण से पहले तरनजीत सिंह संधू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री के साथ सार्वजनिक सेवा और शासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

गौरतलब है कि संधू 2024 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार रहे हैं और उनका लंबा कूटनीतिक अनुभव दिल्ली के प्रशासनिक प्रबंधन में काफी मददगार साबित हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Weather Update: दिल्ली में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का मजा, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल