देश

Tamilnadu Road Accident: तमिलनाडु के कुड्डालोर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में मंगलवार तड़के तिरुचि-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Tamilnadu Road Accident: तमिलनाडु के कुड्डालोर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

चेन्नई, 3 जनवरी : तमिलनाडु (Tamilnadu) के कुड्डालोर जिले में मंगलवार तड़के तिरुचि-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग (Tiruchi-Chennai National Highway) पर छह वाहनों की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. वाहन की आरसी जांच से पता चला कि कार चेन्नई में पंजीकृत थी.

हादसे में दो बसें, दो ट्रक और दो कारें शामिल थीं. पांचों मृतक एक कार में सवार थे. कुड्डालोर के वेप्पुर से अग्निशमन दल की मदद से शव बरामद किए गए. यह भी पढ़ें : कार से घसीटकर युवती की मौत का मामला: स्कूटी पर थी एक और लड़की

शव पोस्टमार्टम के लिए कुड्डालोर अस्पताल में हैं. पुलिस ने कहा कि आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).