देश

तमिलनाडु सरकार का फैसला, केरल से आने वाले सभी यात्र‍ियों के लिए RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य

केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 5 अगस्त से केरल से आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है. तमिलनाडु सरकार ने रविवार को यह आदेश जारी किया.

तमिलनाडु सरकार का फैसला, केरल से आने वाले सभी यात्र‍ियों के लिए RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo: PTI)

चेन्नई: केरल (Kerala) में बढ़ते कोरोना संक्रमण (COVID-19) को देखते हुए तमिलनाडु (Tamil Nadu) सरकार ने 5 अगस्त से केरल से आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है. तमिलनाडु सरकार ने रविवार को यह आदेश जारी किया. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम के हवाले से बताया कि 5 अगस्त से केरल से आने वाले सभी लोगों को RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी. COVID-19 Spike: फिर लगेगा लॉकडाउन? केंद्र ने इन राज्यों से सख्ती बरतने को कहा.

बता दें कि केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने यह फैसला लिया. केरल के बाद अब तमिलनाडु में भी कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. तमिलनाडु में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई. राज्य में COVID-19 के 1,986 नए मामले सामने आए और 26 लोगों के मौत हुई. राज्य में अभी 20,716 मरीजों का उपचार चल रहा है.

वहीं केरल में शनिवार को लगातार पांचवे दिन कोविड-19 से संक्रमण के 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए. हालांकि, राज्य में संक्रमण दर में गिरावट आई है और यह 12.31 प्रतिशत हो गई है. शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,624 नए मामले आए और 80 मरीजों की मौत हुई. राज्य में कोरोना के 1,64,500 सक्रिय मरीज हैं.

केरल में बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण इस वीकेंड में राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. केवल आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को ही खुले रहने की अनुमति है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).