पोलाची सेक्स स्कैंडल: गैंग ने 50 से ज्यादा लड़कियों का यौन शोषण कर बनाया अश्लील विडियो, CBI को मिला जांच का जिम्मा
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां कुछ शोहदों ने महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर उनका अश्लील वीडियो बना लिया. यह मामला कोयंबटूर जिले का कस्बा पोलाची, चेन्नई से करीब 535 किलोमीटर दूर का है.
चेन्नई: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां कुछ शोहदों ने महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर उनका अश्लील वीडियो बना लिया. यह मामला कोयंबटूर जिले का कस्बा पोलाची, चेन्नई से करीब 535 किलोमीटर दूर का है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों क गिरफ्तार किया है. साथ ही सबके मोबाइल फोनों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है.
तमिलनाडु पुलिस ने चार आरोपियों तिरुनावक्कारासू, सबरीराजन, वसंतकुमार और सतीश को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी से पहले छिपकर रहने वाले तिरुनावक्कारासू ने एक वीडियो में कहा था कि इस मामले में कई राजनेता भी शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने इसी तरह से 50 से ज्यादा महिलाओं को निशाना बनाया है. वहीं विवाद बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने मामलें की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की बात कही है.
सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप-
विपक्षी दलों द्वारा सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पर अपराध में कथित रूप से शामिल अपने सदस्यों को बचाने का प्रयास का दावा किए जाने के बाद पार्टी ने सोमवार को स्थानीय पदाधिकारी ए नागराज को निष्कासित कर दिया. नागराज ने एक पीड़िता के भाई की पिटाई की थी.
उधर, तमिलनाडु विधानसभा के उपाध्यक्ष वी. जयरामन ने मीडिया को बताया कि विपक्षी दल उनके परिवार के सदस्यों को कथित अपराध के साथ जोड़कर उनके नाम को खराब करने के लिए अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. इस बीच राज्य सरकार ने पूरे मामलें की जांच सीबीआई से कराने की बात कही है.
ऐसे बनाया 50 से ज्यादा लड़कियों को शिकार-
पुलिस के अनुसार गत 12 फरवरी को कोयम्बटूर जिले में पोलाची के निकट एक कार के अंदर चार लोगों ने युवती का कथित रूप से उत्पीड़न करने का प्रयास किया और इस कृत्य का एक वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल किया. गौरतलब है कि पीड़िता का एक वीडियो लीक हुआ, जिसमें उसकी चीखें सुनी जा सकती हैं और वह हमलावरों का विरोध कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले महिलाओं को सोशल मीडिया पर दोस्त बनाते थे और उनका विश्वास हासिल करने के बाद वे महिलाओं को तय स्थान पर मिलने के लिए बुलाते थे. जब महिला उनसे मिलने के लिए पहुंचती तो वह उसका शारीरिक शोषण कर वीडियो बना लेते थे. बाद में पीड़िताओं को पैसे या फिर यौन उत्पीड़न के लिए ब्लैकमेल किया जाता था. पुलिस को आशंका है कि इस सेक्स कांड में करीब करीब 15 अपराधियों का गिरोह काम कर रहा था. फिलहाल जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

