Tamil Nadu: नाबालिग बेटी के विवाह मामले में मां की तलाश में जुटी पुलिस
तमिलनाडु की सलेम पुलिस 15 वर्षीय बेटी से जुड़े बाल विवाह मामले में 45 वर्षीय एक महिला की तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा की लड़की की 23 मार्च को मेट्टूर के एक मंदिर में मिनी बस ड्राइवर विनोद (35) से शादी हुई थी.
चेन्नई, 25 अप्रैल : तमिलनाडु की सलेम पुलिस 15 वर्षीय बेटी से जुड़े बाल विवाह मामले में 45 वर्षीय एक महिला की तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा की लड़की की 23 मार्च को मेट्टूर के एक मंदिर में मिनी बस ड्राइवर विनोद (35) से शादी हुई थी.
विनोद कोयंबटूर के पास ओमलुर के अदाइकनूर गांव का निवासी है. जबकि लड़की मेट्टूर के पास पोचमपल्ली गांव की रहने वाली है. सलेम जिला बाल कल्याण अधिकारी ललिता को बुधवार को एक गुमनाम शिकायत मिली. उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ जांच की और पुष्टि की कि शादी 23 मार्च को हुई थी. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री शहबाज से कारोबारियों ने भारत के साथ व्यापार वार्ता शुरू करने का किया आग्रह
बाल कल्याण अधिकारी ने सलेम के ओमलुर ऑल वुमन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने विनोद को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पीड़िता की मां की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

