Tamil Nadu: मदुरै के परिवार ने शादी निमंत्रण पत्र पर छपवाया QR कोड
मदुरै के परिवार ने शादी निमंत्रण पत्र पर छपवाया क्यूआर कोड
चेन्नई: अब शादी में नकद पैसे देने के लिए लिफाफा खोजने या तोहफा खोजने की जरूरत नहीं है. बस अब कोई भी गूगल पे या फोन पे का उपयोग करके सीधे नव दंपत्ति के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर सकता है. मदुरै में एक परिवार ने शादी के निमंत्रण पर गूगल पे और फोन पे के क्यूआर कोड छाप कर एक नये विचार को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की शादी में आए मेहमानों और जो महामारी के कारण शादी में शामिल नहीं हो सके, उन लोगों को तोहफा देने का एक आसान विकल्प दिया.
दुल्हन की मां टी.जे. जयंती ने आईएएनएस को बताया, "लगभग 30 व्यक्तियों ने इस विकल्प का इस्तेमाल कर शादी का तोहफा दिया.जयंती मदुरै में जननी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने कहा, "यह पहली बार है जब हमारे परिवार में इस तरह का प्रयोग किया गया. यह शादी रविवार को हुई है और निमंत्रण पत्र वायरल हो गया है। जयंती ने कहा, "मेरे पास इसे लेकर बहुत सारे फोन आ रहे हैं. इसकी तरह मेरे भाई और परिवार के अन्य लोगों के पास भी सोमवार सुबह से बहुत सारे फोन आ रहे हैं. यह भी पढ़े: कोरोना का खौफ: लॉकडाउन के दौरान शादी के मंडप में भी नजर आया ‘सोशल डिस्टेंसिंग’, दुल्हे ने दुल्हन को लकड़ी के डंडे से पहनाई वरमाला, देखें VIDEO
महामारी के चलते शादी या किसी फंक्शन को ऑनलाइन करने से लेकर टेक्नॉलॉजी की मदद से कई नए आइडिया अपना रहे हैं। पिछले महीने एक नवविवाहित जोड़े ने अपने उन रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पर शादी की दावत का खाना डिलीवर कराया था, जिन्होंने उनकी शादी को ऑनलाइन देखा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

