अलर्ट: तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, सूबे के कई जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

तमिलनाडु में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से सूबे का हाल बेहाल है. बारिश की भयावहता को देखते हुए तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तिरुवल्लुवर थूथुकुडी और रामनाथपुरम के स्कूल और कॉलेजों में सोमवार यानि कल के लिए अवकाश की घोषणा की है.

तमिलनाडु में भारी से जीवन बेहाल (Photo Credits: ANI)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से सूबे का हाल बेहाल है. बारिश की भयावहता को देखते हुए तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तिरुवल्लुवर थूथुकुडी (Tiruvallur Thoothukudi) और रामनाथपुरम (Ramanathapuram) के स्कूल और कॉलेजों में सोमवार यानि कल के लिए अवकाश की घोषणा की है. वहीं राज्य के दूसरे जिलों चेंगलपट्टू (Chengalpattu), कांचीपुरम (Kancheepuram), कुड्डालोर (Cuddalore) और चेन्नई (Chennai) में सोमवार को केवल स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया हैं.

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. जिसके चलते पुरे सूबे को रेड अलर्ट पर रखा गया है. मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर (Arabian Sea) में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश की आशंका बनी हुई है. भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. तमिलनाडु में लगातार तेज बारिश होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

यह भी पढ़ें- अलर्ट: तमिलनाडु में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बता दें कि तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य के छह जिलों को रेड अलर्ट पर रखा है. वहीं मछुआरों को समंदर में न जाने की सलाह और लोगों से अपील की है कि ज्यादा जरुरी काम न होने की वजह से घर से बाहर न निकलें.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट