Syedain Zaidi Dies: सीनियर जर्नलिस्ट सैयदेन जैदी का लखनऊ में निधन, पत्रकार साथियों ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार सैयदेन जैदी का मंगलवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से लंबी बीमारी से पीड़ित थे और मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

(Photo Credits FB)

Syedain Zaidi Dies: वरिष्ठ पत्रकार सैयदेन जैदी का मंगलवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से लंबी बीमारी से पीड़ित थे और मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन पर दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. कई पत्रकारों ने उन्हें एक सरल स्वभाव किस्म का आदमी बताया.

सैयदेन जैदी इंडिया TV में रेज़िडेंट एडिटर रहें

सैयदेन जैदी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की थी और पत्रकारिता की पढ़ाई भी यहीं से पूरी की. उन्होंने शुरुआत में स्थानीय पत्रकारिता में काम किया और बाद में इंडिया टीवी में रेज़िडेंट एडिटर के रूप में अपने नेतृत्व की पहचान बनाई. चैनल में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण खबरों और खबरों के कवरेज में भूमिका निभाई. यह भी पढ़े:  वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का हार्ट अटैक से 62 साल की उम्र में निधन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

2019 में डिजिटल पत्रकारिता मंच की शुरुआत की

इंडिया टीवी के बाद उन्होंने लहरें टीवी को नेतृत्व दिया. साल 2019 में उन्होंने “NewsBean” नाम से एक डिजिटल पत्रकारिता मंच की शुरुआत की, जिससे कई युवा पत्रकारों को एक नया प्लेटफॉर्म मिला.

 दिल्ली के बाद मुंबई आए

सैयदेन जैदी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उन्होंने दिल्ली में पत्रकार के रूप में भी कुछ समय काम किया और बाद में मुंबई आए, जहां उन्होंने कई वर्षों तक पत्रकारिता की सक्रिय भूमिका निभाई. उनके साथियों का कहना है कि वे हमेशा सच्चाई के प्रति प्रतिबद्ध रहे और पत्रकारिता के मूल्यों पर टिके रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें