देश

देश में स्वाइन फ्लू का कहर, इस साल अब तक 250 लोगों की मौत

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों पर निगरानी बढ़ाने को कहा है.

देश में स्वाइन फ्लू का कहर, इस साल अब तक 250 लोगों की मौत
स्वाइन फ्लू का कहर (Photo Credits: PTI)

देश में स्वाइन फ्लू इस साल अब तक 250 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है. ऐसी खबर है कि गुरुवार तक तीन दिन में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में राजस्थान में सबसे ज्यादा 96 मौते हुई हैं और गुरुवार तक 2,706 मामले सामने आए हैं. इसके बाद गुजरात में 54 मौतें हुईं और 1,187 मामले सामने आए हैं. पंजाब में इस बीमारी की वजह से 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 301 मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 197 मामले सामने आए हैं.

दिल्ली 28 जनवरी तक स्वाइन फ्लू के मामले में 28 जनवरी तक राजस्थान और गुजरात के बाद तीसरे स्थान पर था. लेकिन अब स्वाइन फ्लू के 1,406 मामलों के साथ यह दूसरे स्थान पर है. दिल्ली में अब तक छह लोगों की मौत हुई है. हरियाणा और तेलंगाना में क्रमश: स्वाइन फ्लू के 589 और 390 मामले दर्ज किए गए हैं और इस बीमारी की वजह से दोनों राज्यों में दो लोगों की मौत हुई है. यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 57 फर्जी डॉक्टर 4 साल तक करते रहे मरीजों का इलाज, अब हुआ रैकेट का भंडाफोड़

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों पर निगरानी बढ़ाने को कहा है और इस बीमारी से निपटने के लिए अस्पतालों में बेड रिजर्व रखने को कहा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).