देश

उत्तर प्रदेश : युवक, युवती का शव बरामद

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के शाहबाज नगर में पुलिस ने सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया, जबकि उसकी कथित प्रेमिका का शव तालाब के किनारे पड़ा हुआ था, जिसका गला रेता हुआ था

उत्तर प्रदेश : युवक, युवती का शव बरामद
युवक, युवती का शव बरामद (photo credit- file photo)

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के शाहबाज नगर में पुलिस ने सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया, जबकि उसकी कथित प्रेमिका का शव तालाब के किनारे पड़ा हुआ था, जिसका गला रेता हुआ था. पुलिस अधीक्षक शिवा सिम्पी चन्नप्पा ने बताया, "सोमवार सुबह युवक राजवीर कश्यप (25) का शव तालाब की कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका हुआ और एक युवती उर्मिला (23) का गला रेता शव तालाब के किनारे से बरामद हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है."

उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया, "दोनों में करीब एक साल से कथित रूप से प्रेम संबंध चल रहा था. इसकी भनक युवती के पति गब्बर राठौड़ को लग चुकी थी. आशंका है कि गब्बर राठौड़ ने ही दोनों की हत्या की होगी."

एसपी ने बताया, "युवक के परिजनों ने शनिवार शाम गब्बर और उसके साथी कल्लू पर उसे घर से बुला कर ले जाने का भी आरोप लगाया है. मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, अभी इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).