Sushant Singh Rajput Case: मुंबई से बिहार लौटी पटना पुलिस की टीम, IPS विनय तिवारी अभी भी बीएमसी के क्वारंटाइन में

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जांच करने मुंबई (Mumbai) गई बिहार (Bihar) पुलिस की टीम गुरुवार को लौट आई है. हालांकि पटना सेंट्रल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी (Vinay Tiwari) अभी भी मुंबई में क्वारंटाइन में हैं.

सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

पटना: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जांच करने मुंबई (Mumbai) गई बिहार (Bihar) पुलिस की टीम गुरुवार को लौट आई है. हालांकि पटना सेंट्रल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी (Vinay Tiwari) अभी भी मुंबई में क्वारंटाइन में हैं. बिहार पुलिस अपने आईपीएस अधिकारी को मुक्त करवाने के लिए कोर्ट का रुख करने वाली है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को लेकर जांच करने गई चार सदस्यीय पटना पुलिस टीम गुरुवार दोपहर को पटना एयरपोर्ट पर पहुंची. केंद्र सरकार द्वारा इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की पुष्टि होने के बाद टीम को वापस बुलाया गया है. Sushant Singh Rajput Case: IPS विनय तिवारी को क्वारंटाइन से निकालने के लिए बिहार पुलिस जाएगी कोर्ट, बीएमसी अडिग

पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस टीम के सदस्यों ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में सुशांत मामले में जो भी सबूत मिला है, वह इकट्ठा किया गया है. गौरतलब है कि सुशांत के परिवार ने उनकी मौत के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराते हुए पटना में केस दर्ज करवाया है. जिसके बाद पटना पुलिस की टीम मुंबई जांच के लिए गई थी. लेकिन पहले ही दिन से मुंबई पुलिस पर बॉलीवुड अभिनेता की मौत की जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लग रहा है. फिलहाल अब पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

वहीं, पटना एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन से नहीं छोड़ने पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (Gupteshwar Pandey) ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क़ानूनी सलाह और आज के इंतजार के बाद कल कोर्ट का रुख किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी आईपीएस अधिकारी को क्वारंटीन करना गलत बताया है, यह अनप्रोफेशनल है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड