देश

सुकमा में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में 14 जवान घायल, 13 लापता

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों पर हमले के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर है, वहीं पुलिस के 13 जवान लापता हैं और 14 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि शनिवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे को एलमागुंडा के पास पुलिस बल सर्चिग पर निकला था, तभी जंगल में घात लगाए बैठे माओवादियों ने सुरक्षा जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी का दौर शनिवार की रात तक जारी रहा.

प्रतीकातमक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

मुठभेड़ में कई माओवादी नेताओं के मारे जाने की संभावना है। वहीं घायल हुए 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में लाया गया है। दो की हालत गंभीर है. सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद से 13 जवानों से संपर्क नहीं हो पाया है. जंगल में करीब 150 जवानों की टीम का डेरा है.

सूत्रों का कहना है कि, नक्सली बड़ी संख्या में थे और हमला भी बड़ा था, इसलिए घायल होने वाले जवानों की संख्या ज्यादा हेा सकती है. पुलिस अभी तक पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2020 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).