देश

आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या की आशंका

आंध्र प्रदेश निवासी आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र का शव उसके कमरे में लटका हुआ पाया गया.

आईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

कोलकाता: आंध्र प्रदेश निवासी आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र का शव उसके कमरे में लटका हुआ पाया गया. पश्चिम मिदनापुर जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, "एम.टेक द्वितीय वर्ष का छात्र गंगीरेड्डी हनीमी रेड्डी का शव बुधवार रात लटका हुआ पाया गया. शुरुआती जांच में आत्महत्या के संकेत मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रपट में ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा."

पुलिस के अनुसार, छात्रों ने संस्थान के सुरक्षा गार्डो को सूचना दी कि रेड्डी का कमरा काफी समय से बंद है. अधिकारी ने कहा, "परिवार के सदस्य रेड्डी के आत्महत्या करने की बात मानने को तैयार नहीं है और उन्होंने विस्तृत जांच की मांग की है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).