देश

Stone Pelters of Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस के पत्थरबाजों की हुई पहचान

रेलवे ने वंदेभारत एक्सप्रेस के पत्थरबाजों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है. रेलवे के अनुसार हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन के रेक में लगे सीसीटीवी कैमरे द्वारा लिए गए वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर ये पहचान की गई है.

Stone Pelters of Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस के पत्थरबाजों की हुई पहचान

नई दिल्ली, 5 जनवरी : रेलवे ने वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) के पत्थरबाजों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है. रेलवे के अनुसार हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन के रेक में लगे सीसीटीवी कैमरे द्वारा लिए गए वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर ये पहचान की गई है. हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जाने के रास्ते में मालदा के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना के आरोपी की पहचान हो गई है. इसके बाद अब रेलवे सुरक्षा बल ने राज्य जीआरपी के साथ मिलकर धर पकड़ की करवाई शुरू कर दी है. रेलवे अपराधियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने का दबाव बनायेगा.

दरअसल पश्चिम बंगाल में लगातार दो बार वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेन पर पथराव की घटना हो चुकी है. पहली बार सोमवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में कुमारगंज स्टेशन के पास ये घटना हुई. जबकि मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी की तरफ जा रही थी तो दार्जीलिंग जिले में पथराव किया गया. इन मामलों में रेलवे अधिनियम की धारा 154 के तहत आरपीएफ चौकी/एनजेपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 पहुंचा, सबसे ठंडी रात

फिलहाल आरपीएफ ने इस तरह के खतरों को रोकने लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया है, रेलवे के अनुसार रेलवे संपत्ति को इस तरह के नुकसान के किसी भी इरादे का पता लगाने के लिए सभी रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रख रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).