श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने बिहार के बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे सोमवार को बिहार के बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की. श्रीलंका के प्रधानमंत्री के साथ 20 सदस्यीय दल महाबोधि मंदिर पहुंचा.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे | (Photo: Wikimedia Commons)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे सोमवार को बिहार के बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की. श्रीलंका के प्रधानमंत्री के साथ 20 सदस्यीय दल महाबोधि मंदिर पहुंचा. प्रधानमंत्री ने यहां पहुंचने के बाद महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध को नमन किया. इसके बाद वह पवित्र महाबोधि वृक्ष के दर्शन किए और उसकी छांव में बैठकर ध्यान भी लगाया. इससे पहले राजपक्षे का विशेष विमान सोमवार सुबह गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा. यहां से वह सीधे महाबोधि मंदिर रवाना हुए. यहां बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

मंदिर पहुंचने पर बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) के सचिव एन. दोरजे ने उनका स्वागत किया. श्रीलंका के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गया में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. राजपक्षे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सोमवार शाम यहां से रवाना हो जाएंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले श्रीलंका के प्रधानमंत्री रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए थे. राजपक्षे इस यात्रा के दौरान सारनाथ भी गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup Super 8 Schedule 2026: कल से शुरू होगा सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैच डिटेल

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\