Visa Free Entry in Sri Lanka: श्रीलंका में बिना वीजा जा सकेंगे भारतीय, इन देशों के लिए भी मुफ्त वीजा का ऐलान

श्रीलंका के कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के लिए वीजा को मुफ्त करने का ऐलान किया है. श्रीलंका में अब भारत, चीन, रूस, मलयेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के नागरिकों को 31 मार्च तक वीजा फ्री एंट्री मिलेगी.

Indian Passport | Pixabay

नई दिल्ली: श्रीलंका के कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के लिए वीजा को मुफ्त करने का ऐलान किया है. श्रीलंका में अब भारत, चीन, रूस, मलयेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के नागरिकों को 31 मार्च तक वीजा फ्री एंट्री मिलेगी. श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने इसकी जानकारी दी. श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने अपने पोस्ट में लिखा, श्रीलंका कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है. Cyclone Hamoon: चक्रवाती तूफान 'हामून' हुआ खतरनाक, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट.

श्रीलंका न्यूज वेबसाइट डेलीन्यूज के अनुसार, मंत्रालय ने पहले कहा था कि आगामी कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है और तदनुसार, यह प्रस्ताव रखा गया है कि भारत, चीन, रूस, थाईलैंड और इंडोनेशिया के पर्यटक मुफ्त वीजा एंट्री के हकदार होंगे.

श्रीलंका कैबिनेट का फैसला

एक बयान में श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि कई देशों के पर्यटकों को वीजा से छूट देने का मकसद "श्रीलंका में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है. इस फैसले से आने वाले वर्षों में पर्यटकों की संख्या बढ़कर पांच मिलियन होने की उम्मीद है." बयान में कहा गया है कि इस फैसले से वीजा प्राप्त करने में खर्च होने वाले पैसे और समय की बचत होगी और उम्मीद है कि देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी. मंत्रालय के मुताबिक, पर्यटकों की सुविधा के लिए श्रीलंका के अधिकांश पर्यटक स्थलों के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट