देश

स्पाइसजेट एक जुलाई से शुरू करेगी गुवाहाटी-ढाका उड़ान सेवा

किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट एक जुलाई से गुवाहाटी-ढाका-गुवाहाटी मार्ग पर उड़ानें शुरू करेगी. स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि राज्यों और चुने हुए अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए गुवाहाटी-ढाका-गुवाहाटी उड़ान को एक जुलाई को लांच किया जाएगा.

स्पाइसजेट एक जुलाई से शुरू करेगी गुवाहाटी-ढाका उड़ान सेवा
स्पाइसजेट (Photo Credits: PTI)

किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट एक जुलाई से गुवाहाटी-ढाका-गुवाहाटी मार्ग पर उड़ानें शुरू करेगी. स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि राज्यों और चुने हुए अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए गुवाहाटी-ढाका-गुवाहाटी उड़ान को एक जुलाई को लांच किया जाएगा.

स्पाइजेट फिलहाल भारत में रोजाना 43 उड़ानें चलाती है, जो देश के 22 शहरों को जोड़ती हैं. कंपनी ने बयान में कहा, "यह क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत किसी भी भारतीय एयरलाइन द्वारा संचालित की जा रही उड़ानों की सबसे अधिक संख्या है."

त्रिपुरा की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार ने अगरतला और ढाका समेत बांग्लादेश के अन्य शहरों के बीच उड़ानें शुरू करने की मांग की थी. त्रिपुरा के परिवहन और पर्यटन मंत्री प्रांजित सिंघा राय ने आईएएनएस को बताया, "पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश के महत्वपूर्ण शहरों के बीच उड़ानें शुरू होने से कारोबार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).