अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी ने 5 साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए नफरत फैलाई
समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पांच साल में अपना झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफरत फैलाई है.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पांच साल में अपना झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफरत फैलाई है. उन्होंने कहा कि "कुछ दिन पहले भाजपा के एक नेता ने गोबर उठाने वालों पर टिप्पणी दी थी. लेकिन सच ये है कि जिसकी तस्वीर से देश भर में झूठा प्रचार हो रहा है वो महिला कंडे को जलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही है. भाजपा ने पांच साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफरत फैलाई है."
गौरतलब है कि भाजपा नेता वरुण गांधी ने सुल्तानपुर में अपनी मां मेनका गांधी के लिए प्रचार करने के दौरान कहा था कि कल तक जो लोग सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे वो आज पांच करोड़ की गाड़ी में चल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

